MP Election 2023 : किसका CM , जनता किसे कर रही पसंद, सामने आया ताजा सर्वे!

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के मतदान में कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ हैं। चुनाव से पहले प्रदेश की जनता का एक ही सवाल है, कौन जीतेगी, किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, इसी को लेकर एक ताजा सर्वे सामने आया है। ताजा सर्वे की माने तो सत्ताधारी दल भाजपा के लिए बुरी खबर है।
ताजा सर्वे के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाती दिखाई दे रही है, लेकिन मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जनता की राय अलग है। एबीपी न्यूज़ और सीवोटर के ताजा सर्वे के अनुसार कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है, सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 118 से 130 सीटें, जबकि बीजेपी को 99 से 111 सीटें मिल सकती हैं। वही मुख्यमंत्री चेहरे की बात करे तो मध्य प्रदेश में कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच कड़ी टक्कर है। प्रदेश की जनता शिवराज सिंह को 43 फीसदी, जबकि 42 फीसदी लोग कमलनाथ को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना पसंद कर रहे है। तो वही वहीं 10 फीसदी लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बनाने के समर्थन में हैं।
किसे कितनी सीटें
बीजेपी - 99-111 सीटें
कांग्रेस - 118-130 सीटें
अन्य दल - 0-2 सीटें