Sagar Election 2023 : क्या सागर में जेठ पर बहू हो पाएगी हावी, चर्चा में आई यह सीट 

Sagar Election 2023 :  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस बार समीकरणों को साधकर टिकटों का वितरण किया है। बुंदेलखंड अंचल की सागर सीट पर कांग्रेस ने जेठ के सामने बहू को मैदान में उतारा है। जिससे यहां मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। सागर सीट पर बीजेपी ने सिंटिंग विधायक शैलेंद्र जैन को प्रत्याशी बनाया है वही कांग्रेस ने उनके छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को प्रत्याशी बनाया है, जो रिश्ते में शैलेंद्र जैन की बहू लगती हैं, ऐसे में सागर सीट पर जेठ-बहू के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

खास बात यह है कि निधि जैन को इससे पहले कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में महापौर का टिकट भी दिया था। लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद भी कांग्रेस ने फिर से निधि जैन पर ही दांव लगाया है। वहीं शैलेंद्र जैन सागर सीट से 2008 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे है। बीजेपी ने उन्हें चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में सागर विधानसभा अब चर्चा में आ गई है। 

राजनैतिक जानकारों का मानना है कि सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है, यानि कांग्रेस को जिले में महिलाओं पर भरोसा है। कांग्रेस ने सागर सीट पर निधि जैन, रहली विधानसभा सीट पर ज्योति पटेल, बीना विधानसभा सीट पर निर्मला सप्रे और खुरई विधानसभा सीट पर रक्षा राजपूत को प्रत्याशी बनाया है।

https://www.youtube.com/watch?v=5FdnUkTJjHo

Share:


Related Articles


Leave a Comment