Khurai Election 2023 : क्या शिवराज का ये कद्दावर मंत्री लगा पाएगा जीत की हैट्रिक

Khurai Election 2023 :  शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता खुरई सीट से उम्मीदवार भूपेन्‍द्र सिंह को भाजपा ने तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। इस बार उनके सामने कांग्रेस ने रक्षा राजपूत को मौका दिया है। खुरई सीट पर अबतक हुए चुनाव में 6 बार भाजपा ने जीत दर्ज की हैं। इस सीट पर भाजपा के धरमू राय ने भाजपा के टिकट पर चार बार जीत दर्ज की है। जबकि एक बार कांग्रेस ने जीती है। साल 2003 और 2008 में भूपेन्द्र सिंह इस सीट से चुनाव हारे थे, लेकिन 2013 के चुनाव में कांग्रेस के अरूणोदय चौबे को हराकर चुनाव जीते। यह सीट ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या खुरई सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार भूपेन्‍द्र सिंह हैट्रिक लगा पाएंगे? 

भाजपा से दो बार के विधायक और मध्‍य प्रदेश सरकार में गृह तथा परिवहन मंत्री, पूर्व लोकसभा सदस्‍य भूपेन्‍द्र सिंह को खुरई विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। खुरई सीट से कांग्रेस ने भूपेन्‍द्र सिंह के सामने युवा रक्षा राजपूत को चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबले को दिलचस्‍प बना दिया है। खुरई सीट पर मुख्‍य रूप से भाजपा और कांग्रेस उम्‍मीदवार के बीच ही मुकाबला होता आया है।

राजनीतिक जानकारों की माने तो खुरई विधानसभा सीट पर जैन और यादव मतदाताओं की भूमिका महत्‍वपूर्ण होती है। इसके साथ ही दांगी ठाकुर और अनुसूचित जाति के मतदाता भी यहां अहम भूमिका अदा करते हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment