संजय दत्त:- संजय दत्त हमेशा ही अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हमेशा ही संजय दत्त की निजी जिंदगी को लेकर कोई ना कई बड़े खुलासे होते रहते हैं जिसकी वजह से वहां हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में संजय दत्त कॉफी विद करण में गए थे जहां उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया जिसके बाद लोगों के बीच हुआ चर्चा का विषय बन चुके हैं।
'कॉफी विद करण' में संजय दत्त ने बताया कि आज उनके कर्म लौट कर आ रहे हैं। आखिर संजय दत्त ने ऐसा क्यों कहा और क्या है ऐसा हो रहा है जिसकी वजह से वह ऐसा कहने पर मजबूर हुए कि वह अपने पिछले जन्मों के कर्मों की सजा भुगत रहे है।
संजय दत्त ने किए बड़े खुलासे
हाल ही में संजय दत्त ने कॉफी विद करण शो में बताया कि वह पिछले जन्म में एक राजा हुआ करते थे और वह अशोक वंश के राजा थे उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया था। संजय दत्त का कहना है कि उनकी पिछले जन्म की कहानी प्यार और धोखे के साथ बदले और मौत से जुड़ी हुई है थी यह किसी ड्रामे से कम नहीं थी। इस बात को सुनकर सब लोग हैरान हो गए इसके साथ ही करण जौहर भी इस बात को लेकर हैरान थे।
कई ड्रामा से भरी थी उनकी पुरानी जिंदगी
संजय दत्त का कहना है कि उनकी पिछली जिंदगी किसी ड्रामे से कम नहीं थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पत्नी का किसी मंत्री के साथ प्रेम संबंध था जिसके चलते पत्नी ने उनकी जान लेने के लिए उन्हें युद्ध में भेजा लेकिन उन्होंने वहां हार नहीं माने और लड़कर वापस जिंदा आ गए इसके बाद जब वह लौटे तो उन्हें पत्नी और मंत्री के इस प्रेम संबंध के बारे में पता चला था।
इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी और मंत्री के प्राण ले लिए और खुद शिव भक्त बनाकर जंगल चले गए और वहां भूखे रहकर अपने प्राण त्याग दिए। इन्हीं अच्छे कर्मों की वजह से उन्हें इस जन्म में अच्छा घर परिवार मिला और फिल्म इंडस्ट्री में उनका इतना नाम बना है। संजय दत्त अपने पिछले जन्म को इस जन्म से जोड़ते हैं और कहते हैं कि कर्म वापस लौट कर जरूर आते हैं।









