शाजापुर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हर्षोल्लास के साथ आकर्षक एवं भव्य रूप से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर संपन्न हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर्षोउल्लास के साथ विशेष सुरक्षा बल (सशस्त्र बल), जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, रेडक्रास, शौर्य दल, स्काउट-गाईड के छात्र-छात्राओं ने परेड प्रस्तुत की। वही स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

मलखंभ खिलाड़ियों ने पोल व रोप दोनों पर किया हैरतअंगेज प्रदर्शन:-

स्टेडियम ग्राउण्ड में हुए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में मलखंभ के छात्र छात्राओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर सभी को दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। प्रदर्शन को देखकर सभी रोमांचित हो उठे। पोल व रोप दोनों पर बालक व बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने मलखंभ के दौरान विभिन्न आसन का प्रदर्शन भी किया। नन्हे-मुन्हों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। वहीं बालक व बालिकाओं ने पोल मलखंभ तथा रोप मलखंभ दोनों पर ही प्रदर्शन किया। 

अधिकारी/कर्मचारी पुरस्कारों से सम्मानित :-

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री कुशवाह द्वारा प्रस्तुत परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, निजी क्षेत्र के व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्रदान करते समय कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं एसपी यशपाल राजपूत उपस्थित थे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों में एडीएम बी.एस.सोंलकी, एएसपी टी.एस.बघेल,  जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, जिला होमगार्ड कमाण्डेन्ट विक्रम मालवीय,  एसडीएम सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर, सीएमओ डॉ.मधु सक्सेना, जिला प्रबधंक ई गर्वनेंस बीरमसिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री निलम चौहान, एसडीओपी त्रिलोकचंन्द्र पंवार, जनपद पंचायत सीईओगण रूपाली पोरस, श्रीमंडल,  एसडीओ पीडब्लूडी हर्षवर्धन सिंह मुवेल,  तहसीलदार मधु नायक, नायब तहसीलदार गौरव पौरवाल, नायब तहसीलदार जितेन्द्र चौरसिया, आरआई पुलिस रेखा रावत, टीआईगण बृजेश मिश्रा, अर्जुनसिंह मुजाल्दे, जनकसिंह रावत, भीमसिंह पटेल, गोपालसिंह निंगवाल, रवि भंडारी अंकित मुकाती, सुबेदार सोनू, सीमा मोर्या, दीपिका डावर,  वरिष्ठ कृषि वैद्यानिक    डॉ, जी.आर. आम्बावतियॉ, जिला टिकाकरण अधिकारी डॉ.अमित यादव, उप संचालक उद्यान महेश चौहान सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर  सम्मानित किया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment