भक्तो का जन सैलाब उमड़ा, जया किशोरी की कथा संपन्न

शाजापुर जिले के शुजालपुर में मंड़ी प्रांगण में श्रीकृष्ण चरित्र पर एक दिवसीय आयोजित कथा के भव्य पांडाल में उपस्थित हजारो भक्तो को संबोधित करते हुए प्रसिद्घ कथा वाचक जया किशोरी ने कहा कि यदि सच्चे मन से राम नाम के मंत्र का जाप करो तो सांसारिक विषयों के संग से बिगड़ा हुआ व्यक्ति सुधर सकता है और श्रीकृष्ण के अवतार को पूर्ण अवतार माना गया है, उन्हौने कहा कि श्री कृष्ण के हर प्रसंग में श्री हरि के नाम स्मरण की महिमा का वर्णन है। जो भी महान भक्त हुए हैं, वे प्रभु के नाम जप के कारण ही ईश्वर के प्रिय हुए हैं। मन को स्थिर करने के लिए प्रभु के नाम का स्मरण करें। इस युग में सबसे बड़ा और सबसे सरल मंत्र है हरे कृष्ण हरे राम। जो आपके मन की मलिनता को दूर कर सकता है। कार्यक्रम में श्रोताओं के बीच जया किशोरी ने कहा कि इंसान बनने का अर्थ है कि व्यक्ति अपने साथ दूसरों के बारे में भी सोचें। आपकी वजह से किसी एक की जिंदगी भी संवर जाए तो आपका जीवन सफल है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब दु:खी होता है तो ज्ञान की बातें समझ नहीं आती हैं। 

जया किशोरी ने कहा कि सिर्फ सुनने मात्र से व्यक्ति का कल्याण नहीं होता है। श्रवण के बाद चिंतन और मनन करना भी हमें जरूरी है। मूर्ख हो या विद्वान सबको सुनना चाहिए। समझदार के बोलने से यह पता चलता है कि हमें क्या करना हैं और मूर्ख के बोलने से यह पता चलता है कि हमें क्या नहीं करना हैं। उन्होंने कहा कि श्रवण से चिंतन और उससे जो सार मिले उसका मनन यानि उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

संगीतमय भजनों पर थिरका जनमानस,

प्रसिद्घ कथा वाचक जया किशोरी ने अपने लोकप्रिय भजनों को कथा के मध्य और पश्चात सुना कर श्रद्धालुओं को भावों से भर दिया। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी नृत्य करने से स्वयं को रोक नहीं सके। उन्होंने श्यामा तेरे चरणों की राज मिल जाए तो तकदीर बदल जाए...., काली कमली वाला मेरा यार...,मेरा मुरलीवाला आया  श्याम जपू में....नंद भवन में उड़ रही थूल,, , , , ,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,, , , , ,श्रीराम जानकी बैठे है मैरे सिने में, , , , ,सजा दो , ,,जैसे लोकप्रिय भजन को आनंद जनमानस ने लिया। जया किशोरी के भजनों पर तालियों के साथ गुनगुनाते हुए लोग भक्तिरस में सरोबार हुए। वहीं जया किशोरी ने भी जमकर उत्साह तालियों के साथ बढ़ाया। 

पूर्व मंत्री लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधायक सज्जन वर्मा ने कहा कि:- इंसान बनने का अर्थ है कि व्यक्ति अपने साथ दूसरों के बारे में भी सोचें। जया किशोरी जी आपकी वजह से शुजालपुर क्षेत्र में किसी एक की जिंदगी भी संवर जाए तो हमारा जीवन सफल है। वरिष्ठ समाजसेवी रामवीरसिंह सिकरवार ने कहा कि जयाकिशोरी जी पर सरस्वती जी की साक्षात कृपा है। उनको सुनने से भगवान श्रीकृष्ण का मर्म समझ में आ जाता है। उन्हौने कहा कि आज जया किशोरी जी ने शुजालपुर क्षेत्र के लोगो को आनंद से भर दिया।  उन्होंने कहा कि  परोपकार सेवा ही सार्थक कर्म है।

ये रहे मोजूद:-

कार्यक्रम में अभा क्षत्रिय महासभा राष्ट्रिय उपाध्यक्ष अनिल चंदेल, विधायक कुणाल चौधरी, समाजसेवी मोढ़सिंह डोडिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बंटी बना, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक परमार, केदार सिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष भगवत सिंह, महामंत्रीगण महेन्द्र मेवाड़ा, भूपेन्द्र बल्ला सोनी, शुजालपुर ब्लाक अध्यक्ष मंगलसिंह राठौङ, कालापीपल ब्लाक बाबूलाल सोनी, शाजापुर ब्लाक अध्यक्ष इरशाद खान, अभा क्षत्रिय महासभा संभागीय अध्यक्ष विजयपालसिंह डोडिया, अभा क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष नरेश्वरप्रताप सिंह, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जंयत सिकरवार, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती रचना जैन सहित पार्षदगण जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य व्यक्तियों ने कथा में मौजूद रहे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment