Aziz Qureshi hospitalized : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें राजधनी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

आपको बता दें कि बीते दिनों विदिशा की लटेरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक सम्मेलन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल अजीज़ कुरेशी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी ने अपने बयान में कहा था कि, हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे आप हमारे घर बाजार जला दो, उनकी दुकाने जला दो , उनकी माओं की बेइज्जती करो , बच्चों को यतीम कर दो, तुम सुहागनो की मांग का सिंदूर पोंछ दो, हमारी बहिनो के हाथों की चूड़ियां तोड़ दो, हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे लेकिन जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथो में चूड़ियां नही पहन रखीं 22 करोड़ में से एक करोड़ दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नही


आपको बता दें कि अज़ीज़ कुरैशी उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश सहित मिजोरम के राज्यपाल रहें हैं, उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 24 जनवरी 2020 को मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया था। अजीज कुरेशी ने जनवरी से मार्च 2015 तक मिजोरम के 15वें राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने पहले उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था और उन्हें एक महीने के लिए उत्तर प्रदेश का राज्यपाल भी नियुक्त किया गया था। 1973 में उन्होंने मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था।

Share:


Related Articles


Leave a Comment