पथरिया विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार आए सामने

पथरिया विधानसभा चुनाव 2023: बुंदेलखंड के दमोह जिले की पथरिया सीट 1962 में अस्तित्व में आई। तब से अब तक 13 बार चुनाव हो चुके हैं, जिसमें पांच बार भाजपा और पांच बार कांग्रेस को जीत मिली है। एक- एक बार निर्दलीय, जनता पार्टी और बसपा को सफलता मिली। 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रामबाई 2205 वोटों के अंतर से जीतने में सफल रहीं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लखन पटेल लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। वह लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे। यही कारण है इस बार भी सर्वे में उनका नाम सबसे आगे रहने की खबर है। भाजपा ने जैसे ही 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, उसमें पथरिया से लखन पटेल का नाम भी घोषित कर दिया।

कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार की बात करे तो पथरिया विधानसभा से कांग्रेस से 2018 में प्रत्याशी रहे गौरव पटेल टिकट के लिए प्रयास कर रहे है और बगावत कर चुनाव लड़े विजेंद्र सिंह भी कांग्रेस में आकर दावेदार हैं। इन दोनों में से ही कांग्रेस किसी एक को टिकट देगी। वही वर्तमान बसपा विधायक रामबाई के पति आजीवन सजा के चलते जेल में बंद है इस कारण भी उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई है। फिर भी रामबाई का बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ना तय है। 

आपको बता दें कि भाजपा द्वारा जारी 39 प्रत्याशियों की पहली सूची में पथरिया से लखन पटेल को भी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। लखन पटेल 2018 का चुनाव मात्र 22 सौ वोटों से तब हारे थे, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृष्ण कुसमरिया बगावत करके चुनाव में निर्दलीय खड़े हो गए थे। वे लगभग 8000 वोट ले जाने में सफल रहे थे। हारने के बाद भी लखन पटेल लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। यही कारण है की सर्वे रिपोर्ट में उनका नाम सबसे ऊपर आया और पार्टी ने उनका टिकट घोषित करने में कोई संकोच नहीं किया। कांग्रेस से दो मजबूत दावेदार टिकट मांग रहे हैं। दोनों का दावा मजबूत है। बसपा से वर्तमान विधायक रामबाई भी चुनाव मैदान में उतरेंगी। ऐसे में पथरिया में त्रिकोणीय मुकाबला तय है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment